फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Workers from non-provinces created a ruckus, the police shouted

गैरप्रांतों से आए मजदूरों ने किया हंगामा, पुलिस से नोकझोक

Sun, 03 May 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Workers from non-provinces created a ruckus, the police shouted
रायबरेली। थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर को गैर प्रांतों से वाहनों में सवार होकर आए सैकड़ों मजदूरों को जब गेगासों पुलिस ने सीमा में घुसने से रोक दिया तो मजदूर आपे से बाहर हो गए और हंगामा करने लगे। साथ ही पुलिस से नोकझोंक करने लगे। कई थानों की फोर्स के साथ जब एसडीएम मौके पर पहुंचे तब मजदूर शांत हुए।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त 28 वाहनों में सवार करीब 850 मजदूर गेगासो पुल पर पहुंचे तो मजदूरों की संख्या देख कर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर मजदूर वाहनों से उतरकर पुलिस से नोकझोंक करने लगे। हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच एसडीएम लालगंज जीतलाल सैनी, सीओ इंद्रपाल, सरेनी थानेदार अजीत कुमार विद्यार्थी के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। वाहनों के परमिट वैध होने पर एसडीएम ने सभी को गंतव्य की ओर रवाना किया। इसमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी के लोग थे। उधर इस अफरातफरी में एक बस मजदूरों को पुल पर उतार कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को रैन बसेरे में रखा और वाहन की व्यवस्था कर अमेठी जिले के गांवों की ओर रवाना किया। एसडीएम लालगंज जीत लाल सैनी का कहना है कि वाहनों के परमिट की जांच होने के बाद ही वाहनों को आने जाने दिया गया है। कोतवाल का कहना है कि जानकारी होने पर पहुंचकर मजदूरों को समझाकर शांत कराया गया और उन्हें घर भिजवाया दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed