फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Worker's death from Saharanpur, youth of Dawood city corona

सहारनपुर से आए श्रमिक की मौत, दाउद नगर के युवक को कोरोना

Sat, 23 May 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Worker's death from Saharanpur, youth of Dawood city corona
रायबरेली। सहारनपुर में ईंट-भट्ठे पर काम करने के दौरान बीमार होने के बाद घर लौटे अधेड़ की शनिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसके शव को सुरक्षित अस्पताल में रखवा दिया गया है। एसजीपीजीआई लखनऊ से कोरोना की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से मुंबई से आए युवक में भी कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। उसके परिवार के लोगों को क्वारंटीन सेंटर लाया गया है।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के चांदेमऊ गांव का एक अधेड़ सहारनपुर में एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। अचानक तबियत खराब होने पर वह बीती 21 मई को गांव आ गया था। उसी दिन उसे पहले सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मई को कोरोना की जांच के लिए उसका सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेज दिया गया। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संदिग्ध हालत में मौत के बाद जिला अस्पताल के वार्ड संख्या दो को सील करने के साथ ही शव को रिपोर्ट न आने तक अस्पताल में रखवा लिया गया है।
बीती छह मई को मिल एरिया क्षेत्र के दाउद नगर का रहने वाला एक युवक अपने चचेरे भाई के साथ मुंबई से बाइक से आ गया था। बुखार की समस्या होने पर 20 मई को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही उसके घर के लोगों को क्वारंटीन सेंटर में लाया जा रहा है।
संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत से चांदेमऊ और कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद दाउद नगर को सील कर दिया गया है। गांव में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच गई हैं। मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढने के साथ ही उन्हें क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती करने के लिए लाया जा रहा है।

ट्रेनों व अन्य माध्यमों से पंजाब, गुजरात, दिल्ली व अन्य प्रांतों से सबसे अधिक प्रवासी श्रमिक आए हैं। यहां से आए श्रमिकों में कोरोना का संक्रमण अब तक नहीं मिला है, लेकिन मुंबई से आए प्रवासी श्रमिकों में अब तक 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जमातियों की संख्या को बाहर कर दिया जाए तो बाहर से आने वाले लोगों में सबसे अधिक मुंबई से आए लोग ही संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed