{"_id":"6283d9909a8c8f04a6646996","slug":"worker-raibaraily-news-lko6310347170","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार पेंशनर्स का डॉटा सर्वर से गायब, घबराए बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार पेंशनर्स का डॉटा सर्वर से गायब, घबराए बुजुर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य होने के बाद 12 हजार से अधिक पेंशनर्स का डाटा गायब हो गया है। इससे पेंशनर्स में हड़कंप मच गया है।
आधार सत्यापन के दौरान चूक होने के कारण पेंशनर्स का डाटा सीज हुआ है। हालांकि समाज कल्याण अधिकारी ने इस संबंध में निदेशालय से संपर्क किया है, लेकिन अब तक पेंशनर्स को राहत नहीं मिली है।
शासन ने आधार सत्यापन के बाद ही वृद्धों को पेंशन देने के आदेश दिए हैं। पिछले डेढ़ महीने से आधार सत्यापन का काम चल रहा है। जिले में 1,12,300 वृद्ध पेंशनर्स हैं।
विज्ञापन
अब तक करीब 39 हजार पेंशनर्स ने आधार का प्रमाणीकरण करवाया है। 72,959 पेंशनर्स ने आधार का सत्यापन नहीं कराया है। इससे वृद्धजनों को पेंशन की अगली किस्त नहीं मिल पा रही है। यही नहीं 12 हजार से अधिक पेंशनर्स का डाटा सर्वर से गायब हो गया है।
आधार सत्यापन के दौरान बार-बार प्रक्रिया पूरी किए जाने और नाम व पते में संशोधन कराने के प्रयास में पेंशनर्स का डाटा सीज हो गया है। सर्वर पर पेंशनर्स का डाटा प्रदर्शित न होनेे के कारण पेंशनर्स में हड़कंप मच गया है।
तमाम पेंशनर्स समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचकर डाटा खोजवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ऑनलाइन सूची में भी उनके नाम प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं।
समाज कल्याण अधिकारी ने इस संबंध में सीज डाटा को दोबारा अपलोड कराने का अनुरोध किया है। सीज डाटा को अपलोड करने के लिए अब तक कोई भी आप्शन विभाग ने नहीं दिया है। इससे पेंशनर्स को परेशान होना पड़ रहा है।
सत्यापन में सुधार नहीं, 53वें पायदान पर कायम
पेंशनर्स के आधार सत्यापन की प्रगति में सुधार नहीं आ रहा है। पेंशनर ऑनलाइन सत्यापन नहीं करा रहे हैं, जिससे एक ओर जहां पेंशनर्स को पेंशन नहीं मिल पा रही है।
वहीं जिला 53वें पायदान पर अटका है। शुरू में जिले की प्रगति टॉप-10 जिलों में आ गई थी, लेकिन पेंशनर्स के आधार सत्यापन न कराने के कारण प्रगति खराब हो गई है।
जिले में करीब 12 हजार वृद्ध पेंशनर्स का डाटा सीज हो गया है। इसी कारण पेंशनर्स के नाम सर्वर पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में निदेशालय से संपर्क किया गया है। जल्द ही समस्या का निदान होगा। अब तक 39,098 पेंशनर्स ने आधार सत्यापन कराया है। 72,959 पेंशनर्स का आधार सत्यापन बाकी है।
डॉ. वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी