{"_id":"688a6834aec2d1a829044394","slug":"worker-dies-after-falling-from-guava-tree-raebareli-news-c-101-1-rai1002-138136-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अमरूद के पेड़ से गिरकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अमरूद के पेड़ से गिरकर श्रमिक की मौत
Thu, 31 Jul 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। कुम्हारन खेड़ा मजरे मदनापुर गांव में बुधवार दोपहर अमरूद के पेड़ से गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक नुनैरा गांव का रहने वाला है। जो गैर प्रांत के भट्ठे में मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाता था। बुधवार सुबह अपनी ससुराल में धान की रोपाई कराने के लिए पत्नी के साथ आया था।
नुनैरा गांव निवासी श्रमिक रंजीत लोधी (35) पुत्र बिहारी लोध की ससुराल कुम्हारन खेड़ा मजरे मदनापुर में है। बुधवार की सुबह वह पत्नी बिटोली के साथ ससुराल में धान की रोपाई के लिए आया था, जहां दोपहर धान की रोपाई में लगे मजदूरों की छुट्टी होने के बाद रंजीत खेत के पास लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़ अमरूद तोड़ने लगा।
इसी दौरान अमरूद के पेड़ की डाल टूट गई। वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया। इस पर पत्नी बिटोली व परिजन रंजीत को लेकर सीएचसी खीरों पहुंचे, जहां डॉक्टर राहुल घोष ने उसे मृत घोषित कर दिया। रंजीत की मौत से पत्नी बिटोली, पुत्री रिया, प्रिया, जिया, पिता बिहारी, भाई कमलजीत सहित सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।