फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   worker died in road accident

सड़क हादसे में श्रमिक की मौत

Tue, 04 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
worker died in road accident
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नंदाखेड़ा गांव के पास रविवार की रात सड़क पार करते समय बेकाबू वाहन ने श्रमिक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह होटल पर मजदूरी करता था जहां से वापस घर लौट रहा था। श्रमिक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रहवां गांव निवासी तुलसीदीन (50) गुरुबख्शगंज स्थित एक होटल में काम करता था। देर शाम बांदा-बहराइच राजमार्ग से बछरावां होकर वह स्कूटी से घर जा रहा था। रात में नंदाखेड़ा गांव के पास स्कूटी खराब हो गई। पहले तो उसने स्कूटी ठीक करवाने का प्रयास किया लेकिन रात होने के कारण दुकानें बंद थीं।
विज्ञापन

इस वजह से वह अपने परिचित के घर में स्कूटी खड़ी करके सड़क पार करने लगा। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed