{"_id":"939046f4eaf00f8bfbc027756c7cfccc","slug":"women-inspiring-husband-scorching-save-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रेरक को बचाने में पति भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रेरक को बचाने में पति भी झुलसा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताते हैं कि घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में लीकेज थी। महिला प्रेरक वहीं पर खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी, तभी आग लग गई।
परिवारीजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उसके पति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मझिगवां हरदोई निवासी सर्वेश कुमारी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बतौर प्रेरक पढ़ाती है।
परिवारीजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह सर्वेश कुमारी खाना बनाने के लिए घर में चूल्हा जला रही थी। वहीं पास में रखे एक घरेलू गैस सिलेंडर से गैस लीक कर रही है।
प्रेरक ने चूल्हा जलाया ही था कि तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर घर के बाहर काम कर रहा पति ओम प्रकाश समेत अन्य परिवारीजन दौड़े।
किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक सर्वेश कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई थी। वहीं पत्नी को बचाने में ओम प्रकाश भी झुलस गया। घर वालों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां प्रेरक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया, जबकि उसके पति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी। उधर, थानेदार एके शुक्ला का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।