फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman's death in negligence in treatment

इलाज में लापरवाही से महिला की मौत

Fri, 19 May 2017 12:24 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 19 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman's death in negligence in treatment
मौत - फोटो : file
सलोन में संचालित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही बरतने से एक महिला की मौत हो गई। इसका खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ, जब पीड़ित परिवार शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा। शिकायत पर एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक व तहसीलदार को जांच करके उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर, नर्सिंग होम संचालक डॉ. मनोज पांडेय का कहना है कि उनके अस्पताल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे गुलाम हसन निवासी सरिता पुत्री जगदीश ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 9 मई को उसकी मां राजपति की तबियत अचानक खराब हो गई। पत्र में कहा गया है कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के नंदीपुर निवासी डॉ. अमित तथा डॉ. बीके शुक्ला ने उसकी मां को सलोन स्थित जनता हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन


इसके बाद 13 मई की शाम को उसकी मां राजपति का ऑपरेशन डॉ. अमित, डॉ. वीके शुक्ला निवासी ऊंचाहार व डॉ. मनोज पांडेय निवासी लालगंज अझारा जिला प्रतापगढ़ ने शुरू किया। इसी दौरान मां की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी मां की मौत की जानकारी देने से पहले डॉ. वीके शुक्ला ने परिवारीजनों से मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद डॉ. अमित अपनी बोलेरो गाड़ी से देर रात मां के शव व परिवारीजनों को घर पर छोड़ मुंह न खोलने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता सरिता ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों व उपजिलाधिकारी को दी। उपजिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीके बैसवार व तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सलोन पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके बैसवार ने बताया कि नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन हुआ है कि नहीं। डॉक्टरों के पास डिग्री है कि नहीं। इन सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से अधिकारियों की टीम शुक्रवार को आएगी और पूरे मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed