फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   woman

अपने पैरों पर खड़ी होंगी महिलाएं, गांवों में लगेंगी उद्योग यूनिट

Fri, 02 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
woman
रायबरेली। राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की तैयारी है। पहले चरण में जिले के 45 महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए गांवों में उद्योग यूनिटें स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

अचार, कला क्राफ्ट, आटा चक्की, मिठाई डिब्बे आदि बनाने के उद्योग स्थापित कराए जाएंगे। समूह की महिलाएं काम करके उत्पाद तैयार करेंगी। इसी महीने से जिले में काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक (आजीविका) तीरथराज ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक स्वावलंबन के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिटें एनआरएलएम के माध्यम से स्थापित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में राही, लालगंज, बछरावां, हरचंदपुर आदि ब्लॉकों के 45 स्वयं सहायता समूहों को अलग-अलग यूनिटें स्थापित कराकर आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया जाएगा।
यूनिटों की स्थापना के लिए काम शुरू करवा दिया गया है। एनआरएलएम से समूहों को आर्थिक मदद दी जाएगी, जिससे वह बेहतर ढंग से उद्योग को स्थापित करेंगी।
हाई लेवल मार्केट में बिकने के लिए जाएंगे प्रोडक्ट
स्वयं सहायता समूहों की औद्योगिक इकाइयों में तैयार प्रोडक्ट को हाई लेवल मार्केट में भेजवाकर बिकवाया जाएगा। जिला मिशन प्रबंधक (नॉन फार्म आजीविका) दिनेश कुमार का कहना है कि स्थापित होने वाली इकाइयों में जो भी माल तैयार होगा, उसे विभाग की ओर से अच्छे मूल्यों पर हाई लेवल मार्केट में बिकवाया जाएगा, जिससे समूहों को अधिक लाभ हो सके। योजना का पूरा लाभ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ही दिलाया जाएगा।

एनआरएलएम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण के साथ ही सामुदायिक शौचालयों की जिम्मेदारी भी समूहों को दी गई है। अब उद्योगों के माध्यम से समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी है।
शैलेश तिवारी, जिला मिशन प्रबंधक, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed