फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman killed, seven injured in road accidents

सड़क हादसों में महिला की मौत, सात घायल

Mon, 25 Jan 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, seven injured in road accidents
इन्हौना-तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज और शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र सुबेहा निवासी परशुराम, रामबरन, ममता, वीरेंद्र, रामवती व नफीस कार से तिलोई जा रहे थे। इन्हौना के निकट टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएससी जगदीशपुर में भर्ती कराया जहां कार सवार रामवती (35) पत्नी रामबरन की मौत हो गई। उपनिरीक्षक तनुज कुमार पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, मोहनगंज थाना क्षेत्र में जगदीशपुर रोड पर अचानक मवेशी आने से गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक और खलासी वाहन में फंस गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जावेद इकबाल पुलिस कर्मियों की मदद से बाहर निकाला। चालक इबरार व खलासी शकील इलाज कराकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed