फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Number of patients with colds and fever rising due to changing weather

Raebareli News: बदले मौसम में बढ़ रहे जुकाम, बुखार के मरीज

Mon, 14 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 14 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Number of patients with colds and fever rising due to changing weather
रायबरेली। मौसम में अचानक बदलाव के कारण जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुखार, जुकाम और डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 23 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण इमरजेंसी में भीड़ रही। चिकित्सकों ने लोगों को मौसम को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार, जुकाम और डायरिया से पीड़ित बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


डॉ. सलीम ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखनी चाहिए। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेकर उपचार शुरू कराना चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही स्थिति को गंभीर बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, साफ पानी पीने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में बुखार, जुकाम और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed