{"_id":"ffef9f011b58492be2f10cbcc5ba4451","slug":"woman-jumped-the-river-to-avoid-the-bees-killed-15-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों से बचने को नदी कूदी महिला की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों से बचने को नदी कूदी महिला की मौत, 15 घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार को मधुमक्खियों के हमले से घायलों ने सई नदी में छलांग लगा दी। इससे एक महिला की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए।
चार लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मधुमक्खियों के हमले से काफी देर तक अफरातफरी रही। जो जिधर पाया, उधर जान बचाकर भागा। ग्रामीणों ने आग जलाकर धुआ किया, तब जाकर मधुमक्खी शांत हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि महिला की पानी में डूबने से मौत हुई है। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बिरवल मजरे पोरई गांव की कुछ महिलाएं, बच्चे समेत 15 लोग गांव के बाहर सई नदी के किनारे लगे पेड़ से बेर तोड़ने गई थी।
इसी दौरान पेड़ में लगे छत्ते से मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। बचने के लिए सभी लोग सई नदी में छलांग लगा दी। गांव की रहने वाली पूजा (32) पत्नी रामराज गहरे स्थान में जाने के कारण डूब गई।
विज्ञापन
जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल रामराज (25), शालिनी (18), संदीप (16), आरती (10) सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया गया।
वहीं 10 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए है, जो घरों को चले गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग जलाकर धुआ किया, तबजाकर मधुमक्खियां भागी।
एसओ पन्नेलाल ने बताया कि महिला नदी में गहराई में कूद गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाकी को सकुशल नदी से निकाला गया और अस्पताल में इलाज कराया गया।