{"_id":"67f4a9773b130aa19d04469d","slug":"woman-from-raebareli-said-interesting-line-to-pm-then-modi-asked-in-return-do-you-want-to-contest-elections-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएम से संवाद में रायबरेली की महिला ने कह दी ऐसी बात, मोदी को आ गई हंसी, बोले- आपको चुनाव लड़ना है क्या ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएम से संवाद में रायबरेली की महिला ने कह दी ऐसी बात, मोदी को आ गई हंसी, बोले- आपको चुनाव लड़ना है क्या ?
Tue, 08 Apr 2025 10:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
एएनआई, रायबरेली
एएनआई, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Apr 2025 10:13 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास में 'मुद्रा योजना' के लाभार्थियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री से संवाद में रायबरेली की महिला ने उद्यम को लेकर दूर हुई समस्याओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने अनुभव साझा किए। महिला उद्यमी की बातें सुन पीएम को हंसी आ गई। उन्होंने पलटकर पूछ लिया कि आपको चुनाव लड़ना है क्या?
विज्ञापन
पीएम से संवाद करती रायबरेली की महिला उद्यमी
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास में 'मुद्रा योजना' के लाभार्थियों से बातचीत की। बातचीत के दौरान रायबरेली में बेकरी का उद्यम करने वाली महिला ने ऐसी बात कह दी कि प्रधानमंत्री को हंसी आ गई। उन्होंने पलटकर पूछा कि आपको भी चुनाव लड़ना है क्या?
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से संवाद के क्रम में रायबरेली की महिला का नंबर आया तो सबसे पहले उसने मुद्रा लोन योजना शुरू करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद कहा कि आपके सहयोग से एमएसएमई विभाग काफी आगे बढ़ रहा है। उसके माध्यम से हम व्यापारियों को भी मदद मिल रही है। पहले किसी भी उद्योग के लिए लाइसेंस लेने में दिक्कतें होती थीं। लोन में काफी समस्या आती थी। अब वह समस्याएं दूर हुई हैं। हम आपसे वादा करते हैं कि आपका जो विकसित भारत का सपना है, हम मिलकर उसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacted with 'Mudra Yojana Beneficiaries'.
विज्ञापन विज्ञापन
One of the beneficiaries from UP's Raebareli said, "...We promise you that we will make India a developed India together. Now, we do not face problems in getting a license from the… pic.twitter.com/bsABAvMTqh — ANI (@ANI) April 8, 2025
महिला की इस बात पर प्रधानमंत्री हंसने लगे। उन्होंने पलटकर पूछा कि आप चुनाव लड़ना चाहती हैं? इस पर उसने हंसते हुए कहा नहीं। फिर उन्होंने महिला से उसके उद्योग और स्टाफ के बारे में पूछा। इस पर महिला ने कहा कि वह बेकरी का उद्योग करती हैं। उनके पास 7-8 लोगों का स्टाफ है। महीने का टर्न ओवर करीब ढाई से तीन लाख का है।