फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman died from the collision of pickups

पिकअप की टक्कर से महिला की मौत

Wed, 28 Sep 2016 12:22 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 28 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman died from the collision of pickups
accident - फोटो : Amar Ujala
जगतपुर  थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा घायल हो गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बटउवापुर गांव की रहने वाली नीशा (28) अपनी पति महेश और दो वर्षीय पुत्र सोनू को लेकर अपनी रिश्तेदारी भदोखर थाना क्षेत्र के महेरी गांव गई थी। दोपहर बाद तीनों बाइक से घर जा रहे थे। जगतपुर कस्बे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने वाहन का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने निशा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एसओ बीएन शुक्ला ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed