फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Will remain in the hands of educated village government

शिक्षित हाथों में रहेगी गांव की सरकार

Mon, 14 Dec 2015 12:04 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में आम जनता ने पढे़ लिखे प्रत्याशियों को अपना मुखिया चुनने के लिए तरजीह दी है। किसी को परास्नातक, स्नातक तो किसी को इंटर की शिक्षा हासिल है।
विज्ञापन


आम जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। अब जिम्मेदारी विजेता प्रत्याशियों पर है कि वह कैसे उनकी कसौटी पर खरे उतरते हैं।

आम जनता को विश्वास है कि शिक्षित नेतृत्व से उनकी गांव की तस्वीर जरूर बदलेगी। खास बात ये है कि इस बार गंवई सरकार में निरक्षरों की तादाद कम है। पर इतना जरूर है कि कोई कक्षा पांच तो कोई कक्षा आठ तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन


अमावां ब्लॉक क्षेत्र के डिडौली गांव से सोनम सिंह, सिधौना से फरोजा खान और कोड़रस से पृथ्वीराज सिंह ने जीत हासिल की है। इन्होंने परास्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी इस बार वह चुनाव मैदान में उतरे और पहली बार ही विजय हासिल की। दीनशाहगौरा ब्लॉक से भगवंतपुर चंदनिहा से हरिश्चंद्र सिंह, बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के राजामऊ गांव से पूनम तिवारी, सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के लछईखेड़ा गांव से कविता, सतांव ब्लॉक क्षेत्र के मनेहरू ग्रामसभा से राजेंद्र कुमार ने परास्नातक तक शिक्षा हासिल की।

आम जनता ने इन सभी पर भरोसा जताया और उन्हें गांव की कमान सौंप दी है। डीह ब्लॉक क्षेत्र के डेला से उदय प्रताप सिंह ने परास्नातक की पढ़ाई की और अब गांव के मुखिया चुन लिए गए हैं।

राही ब्लॉक क्षेत्र के जरियारी गांव से अनिल कुमार ने जीत हासिल की है, जो परास्नातक तक की पढ़ाई की है। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के सारीपुर गांव से अजय कुमार श्रीवास्तव, महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के अटरा से अनूप कुमार सिंह, गदागंज ब्लॉक क्षेत्र के किशोरीबालमपुर से अनूप कुमार, अंबारा मथई से धर्मेद्र सिंह, नरहरपुर से राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की, जो स्नातक पढ़ाई किए हुए हैं।

इसी तरह 18 ब्लॉकों में जीतने वाले प्रत्याशी इंटर और हाईस्कूल तक की पढ़ाई की है। मतगणना के बाद जो तस्वीर निकलकर आई है, उससे जाहिर है कि इस बार पढ़े लिखे प्रत्याशियों का दबदबा रहा है।


जिनके हाथों से ही गांव की सरकार चलेगी। इस बार निरक्षरों की तादाद कम है। अब देखना ये है कि पढ़े लिखे ये विजेता प्रत्याशी आम जनता की कसौटी पर कितना खरे उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed