फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Will not be able to play cricket without registration: Faheem

बिना पंजीकरण नहीं खेल सकेंगे क्रिकेट : फहीम

Mon, 19 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Will not be able to play cricket without registration: Faheem
रायबरेली। बिना पंजीकरण खिलाड़ी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। जिला, राज्य, देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मोहम्मद फहीम ने बताया कि पंजीकृत खिलाड़ियों की पंजीकरण संख्या ही क्रिकेट खेलने की पात्रता होगी। पंजीकृत खिलाड़ी ही क्रिकेट ट्रायलों, क्रिकेट मैचों, प्रतियोगिताओं, कोचिंग कैंपों व आईपीएल में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 तथा अंडर-23 आयु वर्ग तथा रणजी ट्रॉफी के लिए जो खिलाड़ी अपना पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे 20 जुलाई से 31 जुलाई के बीच पंजीकरण करा सकते हैं। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में पंजीकरण फॉर्म सुबह 10 से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने उत्तर प्रदेश राज्य के अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 आयु वर्ग, उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी तथा आईपीएल के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीकरण जनपदवार प्रारंभ किया है।

इस जिले के खिलाड़ियों को रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। अंतिम तिथि के बाद कोई पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed