फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Who will become the champion of SP in Salon seat

आखिर सलोन सीट पर सपा का कौन बनेगा खेवनहार

Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Who will become the champion of SP in Salon seat
रायबरेली। कहीं टिकट को लेकर तो कहीं पाला बदलने को लेकर समाजवादी पार्टी में जबरदस्त खींचतान है। बछरावां सीट से टिकट न मिलने पर जहां सपा के दिग्गज नेता पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने भाजपा का दामन थाम लिया है तो वहीं सलोन सीट पर दो दावेदार मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

दोनों उम्मीदवारों ने सपा से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अब देखने वाली बात ये है कि राष्ट्रीय नेतृत्व किसके नामांकन पर अपनी मोहर लगाता है और कौन अपना पर्चा वापस लेता है।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि यह मामला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंच गया है, जहां पर इस पर मंथन चल रहा है। दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह विधानसभा सीटों वाली रायबरेली में समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर शुरू से ही खींचतान रही। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में आने के बाद ऊंचाहार विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर तनातनी रही। यह मामला कई दिनों तक सुर्खियों में रहा। सरेनी और हरचंदपुर सीट पर भी खींचतान कम नहीं रही।
हरचंदपुर सीट पर सपा के दिग्गज पूर्व मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह ने पाला बदल लिया और कांग्रेस का झंडा थामकर चुनावी मैदान में कूद पड़े। बछरावां में टिकट न मिलने पर रामलाल अकेला ने भाजपा का दामन थाम लिया। सदर सीट पर भी ऊहापोह चल रहा था, लेकिन नामांकन के दौरान ही सपा ने आरपी यादव को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया।
सपा ने हार्ट सर्जन डॉ.जगदीश प्रसाद को टिकट दिया गया। यहां पर अंदरुनी खींचतान तो रही, लेकिन खुलकर विरोध नहीं हुआ।
अचानक सपा का तमाशा तब बन गया, जब छह फरवरी को पांचवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए सुरेश निर्मल का टिकट पक्का कर दिया गया। इसकी पुष्टि सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की थी। टिकट की घोषणा होने पर सुरेश निर्मल ने सात फरवरी को नामांकन दाखिल कर दिया।
आठ फरवरी को उस समय असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब डॉ.जगदीश प्रसाद ने यह कहते हुए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया कि अब सलोन से सपा के टिकट पर वहीं चुनाव लड़ेंगे।

एक सीट पर सपा के दो दावेदारों से न सिर्फ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में असमंजस है, बल्कि मतदाता और दूसरे दल के लोग भी हैरत में हैं। अब देखने वाली बात ये है कि सलोन सीट से सपा का खेवनहार कौन बनता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed