फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Who is shielding Champat Rai? : Sharma

चंपत राय को कौन बचा रहा है : शर्मा

Tue, 30 Jun 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 30 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Who is shielding Champat Rai? : Sharma
तिलक भवन में बोलते अमेठी सांसद केएल शर्मा व साथ में अन्य पदा​धिकारी। संवाद
रायबरेली। अयोध्या और नीट मामले में अमेठी सांसद केएल शर्मा ने कांग्रेस कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक को गंभीर विषय बताया। साथ ही अयोध्या मामले में चंपत राय की भूमिका पर सवाल खड़े किए। कहा कि चंपत राय को कौन बचा रहा है, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन


सांसद केएल शर्मा ने कहा कि नीट परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। बड़े पैमाने पर प्रश्न लीक होने के बाद केंद्र सरकार को परीक्षा रद्द करनी पड़ी। उत्तर प्रदेश में लेखपाल, पुलिस सिपाही और आरओ-एआरओ जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के भी पेपर लीक हुए। इन पेपर लीक के कारण 12 छात्रों ने मानसिक तनाव में अपनी जान गंवाई। कांग्रेस पार्टी इसे सरकार उत्प्रेरित हत्या मानती है।
विज्ञापन


कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम शुरू कर शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के सुझाव मांगे हैं। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को रिजेक्शन सिस्टम बताया। सांसद ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दान चोरी और ऑपरेशन सिंदूर में छह जवानों की शहादत छिपाने पर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चंदा चोरी घोटाले पर भाजपा सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। ट्रस्ट के मुखिया चंपत राय पर पहले भी वर्ष 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके है, इतने बड़े घोटोले में चंपत राय को छोड़ दिया गया है और उनके निजी ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज की गयी है।

आखिर किसके कहने पर चंपत राय पर एफआईआर नहीं दर्ज की गई और कौन उन्हें बचा रहा है, यह भी बड़ा सवाल है।

सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने छह जवानों की शहादत की बात छिपाकर सेना का अपमान किया है, आखिर किस मजबूरी के तहत सरकार ने सैनिकों की शहादत को देश से छिपाकर रखा, जबकि संसद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्वयं कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के सैनिकों का कोई नुकसान नहीं हुआ, देश से झूठ बोलने के लिए रक्षामंत्री को माफी मांगनी चाहिए।


इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, जिला प्रवक्ता महताब आलम, विजयशंकर अग्निहोत्री, अमर सिंह चौधरी, हाजी इलियास, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, साहबशरण पासवान, शैलजा सिंह, आयुष द्विवेदी, अभय त्रिवेदी व सांसद प्रतिनिधि निर्मल शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed