{"_id":"58bb0a5f4f1c1b7f59833006","slug":"when-adding-a-scorching-current-transformer-coil-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर का तार जोड़ते समय करंट से झुलसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर का तार जोड़ते समय करंट से झुलसा, मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : getty images
खीरों थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम ट्रांसफार्मर का तार जोड़ते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जमकोरियापुर मजरे अकोहरिया निवासी राजू (28) पुत्र श्रीनाथ लोधी अपने गांव में रखे ट्रांसफार्मर से कटे तार को जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर आ गिरा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खीरों पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजू की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। युवक की मौत से उसकी मां परमेश्वरी, पत्नी रेखा, भाई तेज बहादुर, गुड्डू और बहन पिंकी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने बताया कि राजू अमृतसर में मजदूरी करता था। लगभग एक माह पहले होली का पर्व मनाने वह घर आया था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बिना जानकारी बिजली लाइन में काम करना कानूनी अपराध है। जांच कराई जाएगी।