फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Went to meet CM, but Bhadokhar police brought up

सीएम से मिलने के लिए गई, लेकिन उठा लाई भदोखर पुलिस

Thu, 05 Dec 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Went to meet CM, but Bhadokhar police brought up
रायबरेली। एक गैंगरेप पीड़िता बुधवार को लखनऊ पहुंच गई। वह सीएम तक अपनी बात पहुंचाना चाहती थी। लेकिन लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने उसकी बात सुनी और बाद में रायबरेली पुलिस की सुरक्षा में उसे घर भिजवा दिया।
विज्ञापन

मासूम बच्चे के साथ लखनऊ पहुंची पीड़िता ने कहा कि इंसाफ न मिलने पर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। उसका आरोप है कि एक साल बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। भदोखर पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली पीड़िता अपने बच्चे के साथ सीएम से मिलने के लिए लखनऊ पहुंच गई, लेकिन सीएम से उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। बताते हैं कि हजरतगंज पुलिस ने उससे घटना के बारे में पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही इसकी जानकारी भदोखर पुलिस को दी। भदोखर पुलिस लखनऊ पहुंचकर उसे लेकर यहां ले आई। लखनऊ में मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने बताया कि 28 अक्तूबर 2018 को उसके साथ गैंगरेप हुआ था।
उसके 164 के बयान हो गए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनपीडब्लू जारी है। इसके बावजूद भदोखर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। सुलह के लिए दबाव डाल रहे हैं।

उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उधर, सीओ सदर गोपीनाथ सोनी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भदोखर थानेदार को निर्देश दिए गए हैं। पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed