फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water from Naiyya Nala, clogged with water hyacinth, has flooded the main road

Raebareli News: नैय्या नाला में जलकुंभी से मुख्य मार्ग पर भरा पानी

Sat, 22 Aug 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Water from Naiyya Nala, clogged with water hyacinth, has flooded the main road
रायबरेली में शिवगढ़ ड्रेन उफनाने से गांव तक पहुंचा पानी। 
हलोर। महराजगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत मझिगवां में गऊघाट मझिगवां मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी जमा हो गया है। नैय्या नाला में जलकुंभी होने से बारिश का पानी नाले में नहीं जा रहा है। इस कारण पानी सड़क पर भरा है। ग्रामीणों ने कई बार नाला की सफाई के लिए अधिकारियों से फरियाद लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गऊघाट मझिगवां मुख्य मार्ग पानी से भरा हुआ है। ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। जलनिकासी की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। मझिगवां गांव निवासी शत्रोहन सोनी रानू मिश्रा महेंद्र श्रीवास्तव धर्मेंद्र चतुर्वेदी हरिश्चंद्र उमेश ने बताया कि नैया नाला में जलकुंभी अधिक है। इसी वजह से मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। कहा कि सरकार को ग्रामीणों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। समस्या का जल्दी निस्तारण न हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed