फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water entered the fields due to overflowing of Bend Nala

Raebareli News: बेंद नाला उफनाने खेतों में घुसा पानी

Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Water entered the fields due to overflowing of Bend Nala
राही ब्लॉक क्षेत्र के बेंद गांव के पास मंगलवार को नाला उफनाने से भरा पानी।
रायबरेली। नालों की सफाई न होनेे से मामूली बारिश होने पर नाले उफना गए हैं। बेंद नाले के उफनाने से खेतों में पानी भर गया है। गांव के किनारे तक पानी पहुंच गया है। किसानों अपनी फसलों के सड़ने की आशंका से परेशान हैं। यह हाल तब है, जब इस बार 1600 किमी ड्रेनों की सफाई के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। अब इसमें कितना धन खर्च हुआ।
विज्ञापन


इसकी जानकारी विभागीय अभियंताओं के पास नहीं है। बरसात में गांवों और खेतों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए 400 से ज्यादा ड्रेन हैं। इनकी निगरानी सिंचाई विभाग के आठ खंड के अभियंता करते हैं। इनकी लंबाई करीब 1800 किमी है। इन ड्रेनों के सहारे बारिश का पानी सई नदी में जाता है, लेकिन सफाई के नाम पर महज खानापूरी की गई।
विज्ञापन


राही ब्लॉक क्षेत्र में करीब 50 गांवों से होकर निकला बेंद नाला उफना गया है। इससे खेतों तक पानी भर गया है। बेंद गांव के पास आबादी तक पानी पहुंच गया है। किसान रामप्रसाद, बिंदा यादव, माता बदल, अशोक कुमार ने बताया कि नाले की सफाई नहीं कराई गई है। नाले में बड़ा-बड़ा सरपत उगा है। इससे पानी उफना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतांव ब्लॉक क्षेत्र होकर निकला शो नाला की हर साल सफाई केवल कागजों पर होती है। करीब 80 गांवों का पानी इस नाले से सई नदी में जाता है। नाला पटा होने के कारण मामूली बरसात में पानी खेतों में भर जाता है। किसान रामहेत, माता बदल ने बताया कि लगातार पानी भरा होने से धान, उड़द, हरा चारे की फसल खराब हो जाएगी।



बारिश ज्यादा होने से उफनाए नाले

नालों की सफाई के लिए सीमित बजट मिलता है। हाल ही में चार्ज मिला है। कितना बजट मिला था, इसकी जानकारी नहीं है। ज्यादा बारिश होने से नाले उफना गए हैं। खेतों का पानी नालों से होकर सई नदी में जा रहा है।
सुशील कुमार यादव, प्रभारी एक्सईएन सिंचाई खंड दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed