फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   warning to 12 officers including nine BDO

नौ बीडीओ समेत 12 अफसरों को चेतावनी

Mon, 29 Jun 2015 11:56 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीएम की ओर से भेजे गए शिकायती पत्रों के निस्तारण में अफसर हीलाहवाली कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नौ बीडीओ समेत 12 अफसरों को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


 दो दिन में शिकायतों का निस्तारण न होने पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है।


जिले के दूरदराज इलाकों से हर रोज तमाम लोग अपनी फरियाद लेकर डीएम के जनता दर्शन में आते हैं। डीएम प्रेम नारायण पीड़ितों की सुनवाई के बाद संबंधित अफसरों को ये शिकायतें निस्तारण के लिए भेज देते हैं।
विज्ञापन


इसमें फरियादी की शिकायत की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन अफसर इस आदेश का पालन नहीं करते। महीनों तक शिकायती पत्रों का निस्तारण नहीं होता। इस ढिलाई पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बीडीओ रोहनियां जेएन राव, खीरों दिनेश कुमार यादव, लालगंज कपिल कुमार, सतांव एसके उपाध्याय, जगतपुर सीपी दीक्षित, दीनशाह गौरा एके सक्सेना, अमावां कमलेश सोनी, शिवगढ़ प्रशांत सिंह यादव, डलमऊ सरला देवी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीके सिंह, डीपीआरओ संजय यादव, जिला पूर्ति अधिकारी को चेतावनी भरा पत्र भेजकर 30 जून तक सभी शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं।

 डीएम ने कहा है कि इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed