फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ward boy's body found on the banks of a pond

Raebareli News: तालाब के किनारे मिला वार्ड बॉय का शव

Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ward boy's body found on the banks of a pond
रायबरेली। ससुराल में तालाब के किनारे बृहस्पतिवार को एक वार्ड बॉय का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। वार्ड बॉय के गले में चोट के निशान थे। परिजनों ने पत्नी और दो सालों पर वार्ड बॉय की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर एसपी आवास जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोडऱा गांव निवासी शिवा गौतम (34) पुत्र चेतराम शहर के एक निजी नर्सिंग होम में वार्ड बॉय था। दो साल पहले शिवा की शादी हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शोरा गंगागंज की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। पूजा भी एक नर्सिंग होम में स्टाफ नर्स है। दोनों का तीन वर्षीय बेटा जयांश है। बताते हैं एक माह से दंपती के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इस पर पूजा मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे गंगागंज स्थित बाल विद्या मंदिर स्कूल के पीछे तालाब के किनारे शिवा का शव पाया गया। नित्यक्रिया के लिए ग्रामीण तालाब किनारे गए तो युवक का शव पड़ा देख दंग रह गए। हरचंदपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पिता ने बताया कि उनके बेटे के गले में चोट के निशान हैं। बहू ने दो भाइयों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद शाम तीन बजे जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन शहर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान परिजन शव लेकर एसपी आवास चल दिए। जानकारी मिलते ही सीओ सदर अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों को एसपी आवास शव लेकर जाने से रोक दिया।


परिजनों ने नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed