{"_id":"5d891ea28ebc3e93dc47f689","slug":"wall-and-thatch-fell-on-elderly-person-eating-food-death-raibaraily-news-lko4831862185","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खा रहे बुजुर्ग पर दीवार व छप्पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खा रहे बुजुर्ग पर दीवार व छप्पर गिरा, मौत
विज्ञापन
रायबरेली। मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात दीवार और छप्पर गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पूरे गुरुदत्त मजरे सबितापुर गांव निवासी जागेश्वर (65) दीवार पर रखे छप्पर के नीचे तख्त पर बैठकर खाना खा रहा था।
इसी दौरान कच्ची दीवार छप्पर समेत ढह गई। जागेश्वर मलबे में दब गया। चीख पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार तिवारी ने इसकी जानकारी एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी को दी। तहसीलदार श्रद्धा सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।