{"_id":"620fd54a46c39f313f0c366a","slug":"voter-awareness-rally-raibaraily-news-lko618417213","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम सबने यह ठाना है, जन-जन को जगाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम सबने यह ठाना है, जन-जन को जगाना है
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली निकालते बच्चे।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव (रायबरेली)। ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’। ‘हमने ठाना है, जन-जन को जगाना है’। लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता है जागरूक मतदाता।
ऐसे ही तमाम नारे शुक्रवार को गुरुबख्शगंज क्षेत्र में निकली मतदाता जागरूकता रैली में गूंजे। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में आरएन मेमोरियल इंटर कॉलेज गुरुबख्शगंज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली गुरुबख्शगंज मुख्य चौराहा, गढ़ी, कानपुर रोड व सतांव रोड से होकर गुजरी।
रैली में शामिल विद्यार्थियों में गजब का उत्साह दिखा। जिधर से रैली गुजरी वहां के दुकानदारों और ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया। बच्चों ने सभी को मतदान के लिए जागरूक कर इसका महत्व बताया।
वोट देने जरूर जाएं, ताकि जीते अच्छा जनप्रतिनिधि
छात्र अनुज अवस्थी और प्रतीक यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान के जरिए ही हम अच्छा प्रत्याशी चुन सकते हैं। इसलिए मतदाता की जिम्मेदारी है कि वे वोट देने जरूर जाएं। छात्र अभिषेक कुमार और सोनू यादव ने कहा कि हर मतदाता को चाहिए कि वह मतदान अवश्य करें। वह अपने कीमती वोट से सही प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। छात्र हित में कोई ठोस प्रयास कर सके, जिससे हमारा भविष्य भी संवर सके।
विज्ञापन
मतदान के अवसर को गंवाना नहीं चाहिए
छात्रा रमा और श्रेयांशी दीक्षित ने कहा कि ईमानदार और योग्य सरकार जनता पर ही निर्भर करती है। हर पांच वर्ष में चुनाव होता है, जिससे हमें जनप्रतिनिधि चुनने और बेहतर सरकार बनाने का मौका मिलता है। इसे गंवाना नहीं चाहिए। छात्रा वैष्णवी मिश्रा और अंशिका ने कहा कि मतदान के जरिए आम नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अवसर मिलता है। आम जनता ही निर्धारित करती है कि सत्ता में कौन रहेगा। इसलिए मतदान करने जरूर जाएं।
मतदान करना हमारी जिम्मेदारी
शिक्षिका रिंकी मिश्रा और शिक्षक कन्हैया लाल कहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसके लिए जरूरी है कि मतदाताओं को जागरूक किया जाए। छात्र-छात्राओं ने जागरूकता मुहिम में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है। हमारी जिम्मेदारी है कि मतदान करने जाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। शिक्षक रामप्रकाश सिंह और शिक्षिका रत्ना यादव ने कहा कि सही जनप्रतिनिधि का चुनाव हो और अच्छी सरकार बन सके, इसके लिए हमें सोच-समझ कर वोट देना चाहिए। मतदान करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार है, इस अधिकार से हम क्षेत्र के साथ प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए अच्छी सरकार चुन सकते हैं।