फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   viral vedio

प्राइमरी स्कूल में मासूमों से लगवाई जा रही झाड़ू

Thu, 12 May 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
viral vedio
जगतपुर (रायबरेली)। प्राइमरी स्कूल में मासूमों से झाड़ू लगवाने का एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। वायरल वीडियो प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ टिकरिया का बताया जा रहा है, जो कुछ दिन पुराना है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में पांच-छह बच्चे दिख रहे हैं, जिनमें दो मासूम बच्चे झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया, लेकिन किसी अफसर ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

मामले को छिपाने का प्रयास किए जाने की बात भी कही जा रही है। इसीलिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
खंड शिक्षा अधिकारी धर्म प्रकाश का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। मामले की छानबीन कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed