{"_id":"68d98daa0dea4a99900daa2f","slug":"villagers-enraged-over-beating-of-youths-surround-police-station-raebareli-news-c-101-1-slko1032-141904-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: युवकों की पिटाई पर भड़के ग्रामीण, घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: युवकों की पिटाई पर भड़के ग्रामीण, घेरा थाना
Mon, 29 Sep 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
युवकों की पिटाई के विरोध में थाने का घेराव करने पहुंचे ग्रामीण।
रायबरेली। एनटीपीसी मेले से लौट रहे तीन युवकों की दबंगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को थाने का घेराव किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया। अकोढ़िया गांव निवासी रवि, अंकित व पवन शनिवार शाम परियोजना के आवासीय परिसर में लगे नवरात्र मेला गए थे। रात में तीनों बाइक से वापस घर जा रहे थे।
अलीगंज गांव के निकट नशे में कुछ लोग बीच सड़क पर खड़े थे। रवि ने उनसे हटने के लिए कहा। इसी बात से आक्रोशित आरोपियों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बाइक की चाभी छीनकर नहर में फेंक दी। घर वालों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने रवि की तहरीर पर मलकाना गांव निवासी सलमान, लाला, इस्माइल व शिवा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना से आक्रोशित अकोढ़िया गांव के ग्रामीण रविवार सुबह कोतवाली पहुंचे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल संजय कुमार ने ग्रामीणों को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।