फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

नहीं मिली वैक्सीन, 1607 को ही लगे टीके

Wed, 14 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रायबरेली। जिले को वैक्सीन न मिलने के कारण बुधवार को टीकाकरण प्रभावित रहा। महज 1607 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। ऐसे में लोगों को टीका लगवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महज 12 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। क्लस्टर टीमें टीकाकरण के लिए गांवों में नहीं भेजी गईं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शहर के जिला अस्पताल में 350 और आईएमए में 230 लोगों में टीकाकरण किया गया। इसके अलावा ऊंचाहार में 280, लालगंज में 220, खीरों में 26, बछरावां में 98, बेलाभेला में 60, एम्स में 110, डलमऊ में 190, हरचंदपुर में 11, गौरा में 10 और जगतपुर में 22 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना टीके के लौटे शिक्षकों ने जताई नाराजगी
बछरावां। प्राथमिक विद्यालय बछरावां में आयोजित टीकाकरण शिविर के दूसरे दिन टीके न लगाए जाने से वापस लौटे लोगों नाराजगी व्यक्त की है। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष ज्योत्सना मौर्य व कोषाध्यक्ष जया मौर्य ने कहा कि अधिकारियों के दिशा निर्देश पर एक सप्ताह से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

बुधवार को जब लोग टीकाकरण के लिए शिविर पहुंचे तो वहां वैक्सीन ही नहीं मिली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने कहा कि अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। वैक्सीन आने पर शिविर का आयोजन बीईओ की सलाह से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed