फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

109 सेंटरों पर सबसे अधिक 8170 लोगों में टीकाकरण

Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रायबरेली। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलने के बाद शनिवार को टीकाकरण में तेजी आ गई है। अब एक दिन में सबसे अधिक 8,170 लोगों में टीकाकरण किया गया। जिले में सेंटरों पर 4,288 और क्लस्टर टीमों ने 882 टीके लगाए। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शनिवार को 66 क्लस्टर टीमों ने गांवों में पहुंचकर टीकाकरण किया। इन टीमों ने 3,882 लोगों में टीके लगाए।
विज्ञापन

इसके अलावा 43 स्थानों पर टीकाकरण में 4,288 लोगों में टीकाकरण किया गया। जिले में अब तक सबसे अधिक 8,170 लोगों में टीका लगाया गया। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। अधिक से अधिक संख्या में लोग सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सबसे अधिक 1429 लोगों को लगाए गए टीके
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर में शनिवार को सबसे अधिक 1429 लोगों को टीके लगाए गए। जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में सबसे अधिक 450, आईएमए में 230, पीएचसी देवानंदपुर में 160, पीएचसी गोराबाजार में 190 और गुरुद्वारा में 150, दीवानी कचहरी में 100 लोगों में टीकाकरण किया गया। महिला स्पेशल सेंटर पर 77 और अभिभावक स्पेशल सेंटर पर 82 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed