{"_id":"60df4df78ebc3ebf20247631","slug":"vaccination-raibaraily-news-lko585184778","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की 18 हजार डोज मिलीं, आज से लगवाएं टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की 18 हजार डोज मिलीं, आज से लगवाएं टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना को मात देने के लिए टीका लगवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। जिले को शुक्रवार को 18 हजार डोज वैक्सीन मिल गई है। अब तीन जुलाई को सभी 280 क्लस्टरों में टीमें भेजकर टीका लगाने की तैयारी है।
इसके अलावा नियमित सेंटरों पर पहले की ही तरह टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। जिला कोल्ड चेन मैनेजर अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को 18 हजार डोज वैक्सीन मिली है। अब जिले में कोरोना टीके की कमी नहीं है।
शनिवार को सेंटरों पर पहुंचने वाले लोगों को टीका लगवाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही सभी एएनएम की टीमों को गांवों में भी भेजकर टीका लगवाया जाएगा। वैक्सीन के लिए डिमांड भेजी गई है। शनिवार को और वैक्सीन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शहर में 1105 टीके लगे, आज वर्कप्लेस में भी टीकाकरण
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर में छह सेंटरों पर 1105 लोगों को टीके लगाए गए। जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में सबसे अधिक 450, आईएमए में 190, पीएचसी देवानंदपुर में 1400, पीएचसी गोराबाजार में 160 और गुरुद्वारा में 100 लोगों को टीके लगाए गए।
महिला स्पेशल सेंटर पर भी 65 महिलाओं में टीकाकरण हुआ। वैक्सीन उपलब्ध होने की दशा में शहर के वर्कप्लेस सेंटरों पर भी टीकाकरण कराया जाएगा। इसके अलावा शनिवार को सीएचसी व पीएचसी पर भी टीकाकरण किया गया। करीब 3500 लोगों में टीके लगाए गए।
4099 लोगों की जांच में दो मिले पॉजिटिव
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 4099 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें महज दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 86 एक्टिव केस बचे हैं। इसमें 35 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। पहले से संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हो गया है। रेलकोच के एल-2 अस्पताल में दो और एम्स के एल-3 अस्पताल में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। लोग मास्क का प्रयोग जरूर करें।