फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

1200 युवाओं समेत 2406 लोगों को लगा टीका

Fri, 04 Jun 2021 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रायबरेली। युवाओं में शुरू हुआ टीकाकरण शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। दिनभर में 1200 युवाओं समेत 2406 लोगों को टीके लगाए गए। टीका लगवाने के लिए पहुंचे युवाओं में टीकाकरण को लेकर खुशी देखने को मिली। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज भी दी गई।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार को शहर के सभी सेंटरों आईएमए भवन, पीएचसी देवानंदपुर, गोराबाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बीएसए दफ्तर, जिला अस्पताल सहित नौ स्थानों पर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले की सीएचसी में भी युवाओं के साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में भी टीके लगाए गए। शुक्रवार को एम्स में 137, सीएचसी बछरावां में 60, लालगंज में 107, महराजगंज में 104, अमावां में 97, हरचंदपुर में 50, जतुआ-टप्पा में 48, डीह में 129, सरेनी में 167 लोगों में टीके लगाए गए। दिनभर में 1200 युवाओं समेत 2406 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 721 लोगों में टीकाकरण, दिखा जोश
शहर के टीकाकरण सेंटरों पर शुक्रवार को 721 लोगों में टीका लगाया गया। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि आईएमए में 90, पीएचसी गोराबाजार में 90 और देवानंदपुर पीएचसी में 85 युवाओं ने टीका लगवाया।

वर्क प्लेस बस स्टेशन, बीएसए और आईएमए में 50-50 युवाओं ने टीके लगवाए। रेलवे स्टेशन पर 70 लोगों को टीका लगाया गया। 12 वर्ष से कम उम्र के 90 अभिभावकों को टीके लगवाए गए। जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 45 वर्ष की उम्र से अधिक के 100 लोगों व बीओबी शाखा में 50 टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed