{"_id":"60ae5f288ebc3efad14b9cfd","slug":"vaccination-raibaraily-news-lko579648552","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : जिले में एक जून से 18 से 44 वर्ष की उम्र वालों का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : जिले में एक जून से 18 से 44 वर्ष की उम्र वालों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एक जून से जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाएगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने पत्र जारी करके समय से टीकाकरण शुरू कराने के आदेश दिए हैं।
हर रोज कम से कम 1000 युवाओं में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में वर्तमान समय में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।
प्रदेश के कुछ जिलों में 18 से 44 उम्र तक के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं, लेकिन जिले के लोगों को यह सुविधा अब एक जून से मिलेगी। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक जून से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए प्रतिदिन चार वर्क स्पेशल सीवीसी का आयोजन कर हर सेंटर पर कम से कम 50 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
यह सत्र जिला न्यायालय, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए तथा अन्य सरकारी कार्य स्थल पर दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। राजकीय एवं परिषदीय शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय में लगने वाले दैनिक टीकों की सूची जिला न्यायाधीश, मीडिया कर्मियों की सूची जिला सूचना अधिकारी, शिक्षकों की सूची डीआईओएस व बीएसए उपलब्ध कराएंगे।
अन्य सरकारी कर्मचारियों की सूचना डीएम के स्तर से दी जाएगी। 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 50 स्लॉट रखे जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक वर्क प्लेस पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।