{"_id":"6b09d7a4b20ca26f320b845c","slug":"delhi-varanasi-special-train-caused-an-11-hour-wait-raebareli-news-c-101-1-slko1034-173067-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ने कराया 11 घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ने कराया 11 घंटे इंतजार
Sat, 28 Nov 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों सहित कई महत्वपूर्ण नियमित ट्रेनों के शुक्रवार को काफी विलंबित होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 11 घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
नियमित ट्रेनों में भी देरी देखी गई। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस सवा चार घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे की देरी से आई। इसके अतिरिक्त, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस पौन घंटे विलंबित रहीं। वहीं, कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस और बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंचीं।
गोरखपुर और प्रयागराज के बीच चलने वाली तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस (अप और डाउन दोनों) भी लगभग 10 मिनट लेट रही। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों के विलंबित होने का कारण यह है कि वे पहले से ही लेट चल रही थीं, जिसके कारण जिले में भी देरी से पहुंचीं।