फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Upturned car tire bursts uncontrollably, woman killed, four injured

टायर फटने से अनियंत्रित कार पलटी, महिला की मौत, चार लोग घायल

Mon, 25 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 25 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Upturned car tire bursts uncontrollably, woman killed, four injured
रायबरेली में सोमवार को हरचंदपुर थना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाद राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को टायर फटने से एक कार (इनोवा) अनियंत्रित होकर कई बार पलटने के बाद डिवाइडर से जा टकराई। इससे उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी एयरपोर्ट लखनऊ जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस हादसे की पड़ताल कर रही है। इलाहाबाद के बी ब्लॉक करैली निवासी मो. अख्तर को सोमवार को सऊदी अरब जाना था।
विज्ञापन


अख्तर को एयरपोर्ट लखनऊ छोड़ने उसका परिवार कार से लखनऊ जा रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर हरचंदपुर क्षेत्र के प्यारेपुर गांव स्थित मिंट पार्क के पास कार का पीछे का एक टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार तीन बार पलटने के बाद हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार पर सवार राना (35) की मौत हो गई। जबकि उसका पति मो. अख्तर, बेटी इनावा (2), रेहान (25), मो. शहबान (30) घायल हो गए।


घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed