फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproar over unscheduled power cuts.

Raebareli News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ किया हंगामा

Thu, 24 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 24 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Uproar over unscheduled power cuts.
कटौती के विरोध में अटौरा बुजुर्ग विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते ग्रामीण।   -स्रोत : ग्रामीण
सतांव। अटौरा बुजुर्ग विद्युत उपकेंद्र से जुड़े किलौली गांव की महिलाएं रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर बुधवार को उपकेंद्र पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि कई दिनों से शाम ढलते ही गांव की बिजली काट दी जाती है और देर रात तक नहीं आती।
विज्ञापन


गांव की राजरानी, रमावती, शिवानी, रामरानी व रजनी ने बताया कि कई बार उपकेंद्र पर शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से उपकेंद्र पर आना पड़ा। कटौती से घरेलू काम-काज ठप है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे रात भर जागते रहते हैं।
विज्ञापन


कटौती से अटौरा उपकेंद्र के लगभग 80 गांवों की 50 हजार की आबादी परेशान है। रात में हर एक से दो घंटे के बीच कटौती की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि रात भर चार घंटे से ज्यादा आपूर्ति नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी पीएस राना ने बताया कि कुछ महिलाएं उपकेंद्र पर पहुंची थीं, उनके घरों का बिजली का बिल बकाया है। बिल जमा कराने पहुंची टीम द्वारा कनेक्शन काटे जा रहे थे। इसी बात से नाराज महिलाएं उपकेंद्र पहुंची थीं कि उनके कनेक्शन न काटे जाएं। न्होंने बताया कि रात में इमरजेंसी कटौती ऊपर से ही की जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed