{"_id":"6a46c16197ca46f05b0b36de","slug":"uproar-over-taking-a-teenage-girl-inside-the-shop-raebareli-news-c-101-1-rai1002-161800-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: किशोरी को दुकान के अंदर ले जाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: किशोरी को दुकान के अंदर ले जाने पर हंगामा
Fri, 03 Jul 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़। केंद्रीय विद्यालय तिराहे के पास एक किशोरी को दुकान के अंदर ले जाने पर जमकर हंगामा हुआ। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार सुबह केंद्रीय विद्यालय से करीब 500 मीटर दूर शिवगढ़ बाजार स्थित डेयरी पर दूध देकर एक किशोरी साइकिल से अपने गांव लौट रही थी।
आरोप है कि केंद्रीय विद्यालय आईटीआई तिराहे के पास स्थित राजपूत खाद बीज भंडार में बैठे युवक ने किशोरी की साइकिल रोक ली और उसके बाद उसे दुकान के अंदर ले गया। घटना देख आसपास के लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शिवगढ़ थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी के पिता ने युवक पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।