{"_id":"69ca3e9854d29ffe290aca1c","slug":"uppcs-result-ananya-daughter-of-general-store-owner-becomes-pcs-officer-in-raebareli-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPCS Result: रायबरेली में जनरल स्टोर चलाने वाले की बेटी बनीं पीसीएस, पहले प्रयास में हासिल किया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPCS Result: रायबरेली में जनरल स्टोर चलाने वाले की बेटी बनीं पीसीएस, पहले प्रयास में हासिल किया दूसरा स्थान
Mon, 30 Mar 2026 02:43 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:43 PM IST
सार
UPPCS Result: रायबरेली में जनरल स्टोर चलाने वाले की बेटी अनन्या ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने पहले ही प्रयास में दूसरा स्थान हासिल किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
परिवारवालों के साथ अनन्या त्रिवेदी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के रायबरेली में आनंद नगर मोहल्ले की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी ने यूपीपीसीएस-2024 में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करके अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें पहली ही कोशिश में शानदार उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन
अनन्या के पिता सुशील कुमार एक जनरल स्टोर चलाते हैं। उनकी मां रेखा रानी शिक्षिका हैं। बेटी की इस सफलता से पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोमवार को उन्होंने घर पर ढोल बजाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
अनन्या ने बताया कि योजनाबद्ध तैयारी और रोजाना छह घंटे की पढ़ाई करके उन्हें सफलता मिली है। उन्होंने अपने मामा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय को मुख्य मार्गदर्शक बताया। राजेश कुमार पांडेय कानपुर देहात में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
बताया सफलता का मंत्र
उन्होंने बताया कि नियमित और योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करना महत्वपूर्ण है। यह समर्पण और कड़ी मेहनत ही उनकी सफलता का आधार बनी। उनके मामा ने उन्हें सही दिशा में उनका मार्गदर्शन किया।