फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP: 'Tainted' employee was soliciting bribes for DL agency Silver Touch; complaint reached the CM, probe to

UP: डीएल एजेंसी सिल्वर टच के लिए वसूली कर रहा था 'दागी' कर्मी, सीएम तक पहुंची शिकायत, होगी जांच

Thu, 16 Jul 2026 06:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 16 Jul 2026 06:49 PM IST
सार

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाली एजेंसी से जुड़े एक कर्मी पर अवैध वसूली और अनियमितताओं के आरोपों की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित प्रतिनिधियों से पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा ब्लैकलिस्ट करने पर भी विचार होगा।

विज्ञापन
UP: 'Tainted' employee was soliciting bribes for DL agency Silver Touch; complaint reached the CM, probe to
डीएल एजेंसी सिल्वर टच के लिए वसूली कर रहा था 'दागी' कर्मी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाली एजेंसी सिल्वर टच के लिए वसूली करने वाले दागी प्राइवेटकर्मी की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई है। दागी कर्मी अंकित चौधरी पर पहले से ही एफआईआर भी दर्ज हैं। एजेंसी ने कर्मचारी को हटाने की जगह एजेंसी ने वसूली में लगा दिया है। शिकायत के बाद परिवहन विभाग के आला अफसर हरकत में आए हैं। मामले में कंपनी प्रतिनिधियों को बुलाकर उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन विभाग में डीएल बनाने, प्रिंट व आवेदकों के घर डिलीवर करने का जिम्मा सिल्वर टच, रोजमार्टा व फोकाम के पास है। तीनों ही एजेंसियों में भ्रष्टाचार व लूटपाट व्याप्त है, जिस पर हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी भी जताई है। इसी क्रम में ताजा शिकायत सिल्वर टच की हुई है। सिल्वर टच की ओर से संभल में प्राइवेटकर्मी अंकित चाैधरी को नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन

 

दबाव में कंपनी ने उसे हटाने की जगह रामपुर भेज दिया

सीएम को भेजी गई शिकायत में बताया गया है कि अंकित चौधरी जब मुरादाबाद में तैनात था तो तत्कालीन आरटीओ ने उसे चोरी का वाहन पंजीकृत करने के मामल में हटाने के लिए पत्र लिखा था। उस पर एफआईआर भी हुई थी। दबाव में कंपनी ने उसे हटाने की जगह रामपुर भेज दिया। 



इसके बाद जब सिल्वर टच को जिम्मेदारी मिली तो उसे संभल में तैनात कर दिया गया। साथ ही मुरादाबाद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। इसी क्रम में हाल ही में अंकित चाैधरी पर संभल में भी एफआईआर दर्ज हुई है। आवेदक से डीएल पर 800 रुपये अतिरिक्त वसूलने व बाबुओं से मारपीट के मामले में शिकायत हुई थी।

इसलिए मेहरबान है एजेंसी

सूत्र बताते हैं कि सिल्वर टच एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर दुष्यंत सिंह व प्रतिनिधि श्याम मोहन अग्निहोत्री एजेंसी के तहत काम करने वाले 125 प्राइवेटकर्मियों से प्रतिमाह सैलरी की वसूली करते हैं। यह सैलरी कर्मियों से एडवांस में लेकर उन्हें बा में क्रेडिट की जाती है।

सैलरी वसूलने की जिम्मेदारी एजेंसी प्रतिनिधियों ने अंकित चौधरी को सौंप रखी है। यही वजह है कि एजेंसी अंकित चाैधरी के बचाव में लगी है। हालांकि प्रोजेक्ट मैनेजर दुष्यंत सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पर, दागी कर्मी की तैनाती के मामले में चुप्पी साध लेते हैं।

 



 

एजेंसियों से पूछताछ शुरू, हो सकती हैं ब्लैकलिस्ट

डीएल कर्मियों से नियुक्ति के नाम पर वसूली के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद डीएल एजेंसियों से पूछताछ शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं कि प्रतिनिधियों को बुलाकर आरोपों की पड़ताल की जा रही है। इतना ही नहीं मामले में दोषी पाए जाने पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

प्रतिनिधियों को बुलाकर पूछताछ की जा रही 

परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बताया कि  डीएल बनाने वाली एजेंसियों के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही हैं। सीएम कार्यालय में भी पीड़ित कर्मी पहुंचे हैं। एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए पीड़ितों से शिकायतें ली गई हैं। प्रतिनिधियों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed