फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP: Rahul Gandhi holds DISHA meeting in Raebareli; SP MLAs wave posters and raise slogans against the governme

यूपी: रायबरेली में राहुल गांधी की दिशा बैठक, सपा विधायकों ने लहराए पोस्टर; सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Wed, 09 Sep 2026 12:59 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 09 Sep 2026 12:59 PM IST
सार

रायबरेली में राहुल गांधी की दिशा बैठक से पहले सपा विधायकों ने पोस्टर-बैनर लहराकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने उनके पोस्टर छीन लिए। बैठक में अधिकारियों और मंत्रियों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। गेस्ट हाउस में जनता दरबार भी लगा। उन्होंने सांसद निधि से परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन
UP: Rahul Gandhi holds DISHA meeting in Raebareli; SP MLAs wave posters and raise slogans against the governme
सपाईओं ने की नारेबाजी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की दिशा की बैठक से पहले बुधवार को रायबरेली में सपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। बैठक शुरू होने से पहले सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने पोस्टर-बैनर लहराते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सपा विधायकों ने सवाल उठाया कि जब लोगों की समस्याएं जस की तस हैं तो दिशा की बैठक का क्या औचित्य है।

विज्ञापन


राहुल गांधी के पहुंचने से पहले पुलिस ने विधायकों से पोस्टर छीन लिए। बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी का डीएम सरनीत कौर और एसपी रवि कुमार ने स्वागत किया। बैठक के दौरान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे राहुल गांधी के अगल-बगल बैठे नजर आए।
विज्ञापन


 

गेस्ट हाउस में लगा जनता दरबार

इससे पहले राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां जनता दरबार में सपा नेता उनसे मिलने पहुंचे। कांग्रेस की एक महिला नेता ने राहुल गांधी को राखी बांधी और टीका लगाया। राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय यूपी दौरे के आखिरी दिन सांसद निधि से करीब तीन करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

 

पहली कोशिश में नहीं हुई थी फ्लाइट की लैंडिंग

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 से लखनऊ पहुंचे थे। पहली कोशिश में विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। करीब 25 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरे प्रयास में विमान की सफल लैंडिंग हुई। 2024 में सांसद बनने के बाद राहुल गांधी का रायबरेली में यह आठवां दौरा है। इससे पहले वह 19-20 मई को दो दिवसीय यूपी दौरे पर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed