{"_id":"639b7ed3190f96249649ba62","slug":"up-news-fire-in-wooden-factory-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rae Bareli : वाइपर के डंडे और डांडिया स्टिक बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rae Bareli : वाइपर के डंडे और डांडिया स्टिक बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान
Fri, 16 Dec 2022 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Dec 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में आग...
- फोटो : अमर उजाला
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में डांडिया खेलने वाली स्टिक और वाइपर के डंडे बनाने वाली लकड़ी की फैक्टरी में गुरुवार देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गई हैं। जिले के अन्य हिस्सों से फायर ब्रिगेड की और गाड़ियां बुलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग शॉर्ट सर्किट से लगी ऐसा बताया जा रहा है। यह फैक्टरी ग्राम प्रधान डिडौली राजकुमार सिंह की बताई जा रही है। हरचंदपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग में अब तक लाखों की लकड़ी जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन