{"_id":"5984baa44f1c1b23248b4632","slug":"undervalued-found-in-sample-probe-of-offensive-ozed-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओफ्रेक्स ओजेड दवा का नमूना जांच में मिला अधोमानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओफ्रेक्स ओजेड दवा का नमूना जांच में मिला अधोमानक
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोरों पर आम जनता को थमाई जा रहीं दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। ओफ्रेक्स ओजेड दवा का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद औषधि निरीक्षक की ओर से मेडिकल स्टोर संचालक व दवा कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा की ओर से बीते जून में जिला अस्पताल स्थित चौहान मेडिकल स्टोर से ओफ्रेक्स ओजेड दवा का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें नमूना अधोमानक पाया गया है। उनका कहना है कि ओफ्रेक्स ओजेड दवा में पाए जाने वाले तत्व ओफ्लाक्सीन 200 एमजी का होना चाहिए था, जबकि यह जांच में 160 पाया गया है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के साथ ही दवा कंपनी सिद दीप बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड हापुड़ को नोटिस भेजी गया है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोरों पर मानक के तहत ही दवा की बिक्री करने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोरों में अधोमानक दवाएं बेची गईं तो कार्रवाई की जाएगी।