फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Under construction projects found incomplete

निर्माणाधीन परियोजनाएं मिलीं अधूरी

Sun, 03 Oct 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Under construction projects found incomplete
रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की तृतीय उप समिति के सभापति रामचंद्र यादव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों की ओर से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं का काम धीमी गति से पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण कराने का अल्टीमेटम दिया। जल्द कार्य पूरा न होने पर लिखापढ़ी करने की बात कही।
विज्ञापन

समिति के सभापति रामचंद्र यादव ने कहा कि जो निर्माण धनराशि के अभाव में रुके हुए हैं, उनके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को धनराशि आवंटन के लिए पत्र प्रेषित करें, जिससे धनराशि आवंटन के उपरांत निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सभापति ने एआरएम रोडवेज से जिले में यात्रियों की सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि जिन रूटों पर बसें संचालित नहीं हो रही है, वहां पर बसों का संचालन कराया जाए।
सदस्य विधानसभा धीरेंद्र बहादुर सिंह ने पेयजल पाइप लाइन बिछाये जाने के कारण टूटी सड़कों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के अधिरियों से कहा कि सौभाग्य योजना के तहत कराये गए विद्युतीकृत ग्रामों की सूची समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सदस्यों ने विद्युत उपकेंद्रों में बाउंड्रीवाल तथा ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग के संबंध में जानकारी ली। समिति के सदस्यों ने सेतु निगम, आवास विकास, परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों की प्रगति के कार्यों की समीक्षा की।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने सभापति व अन्य सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अधिकारियों से वार्ता करके समय से कार्य पूरे कराए जाएंगे। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य सूर्यभान सिंह एवं हीरालाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह के अलावा अन्य विभागों व निगमों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed