फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uncontrollable truck crushed three-year-old innocent

बेकाबू ट्रक ने तीन वर्षीय मासूम को कुचला

Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushed three-year-old innocent
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को बेकाबू ट्रक ने तीन वर्षीय मासूम को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। साथ ही चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महराजगंज के कुटी मर्दानपुर गांव निवासी अमित कुमार यादव थुलवासां बाजार में महराजगंज-रायबरेली रोड पर सड़क के किनारे मकान बनाकर रहते हैं।
सुबह करीब 10.30 बजे अमित का बेटा आर्यन (3) खेलते-खेलते सड़क के किनारे पहुंच गया। इसी दौरान आर्यन रोड से गुजर रहे ट्रक के अगले पहिए की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल की रखवाली करने जा रही महिला की मौत
सरेनी (रायबरेली)। खेत जा रही महिला की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। सरेनी थाना क्षेत्र के कंजाश गांव निवासी माया देवी (50) पत्नी शिव शंकर दोपहर बाद फसल की रखवाली के लिए खेत जा रही थी।

तभी रास्ते में गांव के युवक ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed