{"_id":"5ed94f418ebc3e90a7655e5d","slug":"uncontrollable-dcm-crushed-father-son-one-dead-raibaraily-news-lko5245000114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम ने पिता-पुत्र को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डीसीएम ने पिता-पुत्र को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को डीसीएम ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव निवासी फागूराम प्रजापति अपने बेटे राजकुमार के साथ किसी रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए कानपुर गया था। गुरुवार को दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जौनपुर जा रहे थे।
गुरुबख्शगंज-रायबरेली मार्ग पर मलिकमऊ चौबारा गांव के पास रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम संख्या ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राजकुमार (26) मृत घोषित कर दिया। फागू प्रजापति (59) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। थानेदार कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि डीसीएम की टक्कर से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।