{"_id":"687bf178d01411852d05c5ed","slug":"unchahar-kharoli-road-will-be-widened-with-10-crores-raebareli-news-c-101-1-slp1006-137398-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 10 करोड़ से चौड़ा होगा ऊंचाहार-खरौली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 10 करोड़ से चौड़ा होगा ऊंचाहार-खरौली मार्ग
Sun, 20 Jul 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार-खरौली मार्ग के निर्माण के लिए सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री।
ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले को फतेहपुर से जोड़ने वाले ऊंचाहार खरौली मार्ग का चौड़ीकरण शुरू हो गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। शुक्रवार से जेसीबी से सड़क की खोदाई व गिट्टी भराई का काम शुरू हो गया। रोड का चौड़ीकरण होने से राहगीरों में खुशी है। ऊंचाहार खरौली मार्ग फतेहपुर को जोड़ता है।
इसके लिए पूरे तीर के पास गंगा नदी पर पक्का पुल बनाया गया है, लेकिन सड़क संकरी व खस्ताहाल होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को अमर उजाला ने 15 जुलाई के अंक में प्रकाशित किया था। अब काम शुरू करा दिया गया है। इस रोड के चौड़ीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दीपक निषाद, धनराज यादव, अनिल कुमार, छेदी लाल निषाद, मो. इसहाक, मनीष कुमार ने मार्ग पर काम शुरू होने पर खुशी जताई है।
व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
लोगों का कहना है कि सड़क बनने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यातायात भी सुगम होगा। रोड के चौड़ीकरण से आसपास की ग्राम पंचायतों खरौली, कंदरावा, गंगौली, ऊंचाहार देहात, पट्टी में कैथवल, सहित कई गांवों की लगभग 30 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। दलहन तिलहन, सब्जी व दूध के व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।