{"_id":"6add0cdd6c2b24539e007bd1","slug":"two-trains-held-up-for-45-minutes-passengers-inconvenienced-raebareli-news-c-101-1-slko1034-170677-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पौन घंटे रोकी गईं दो ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पौन घंटे रोकी गईं दो ट्रेनें, यात्री परेशान
Sun, 25 Oct 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में आउटर रोकी गई पंजाब मेल ट्रेन।
हरचंदपुर। हरचंदपुर-कुंदनगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर काम के कारण शनिवार को ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इसके कारण रायबरेली से लखनऊ की ओर जाने वाली पंजाब मेल और जनता मेल को हरचंदपुर स्टेशन पर करीब 45-45 मिनट तक रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। लंबे इंतजार के दौरान कई यात्री ट्रेन से उतरकर स्टेशन परिसर और ट्रैक के किनारे टहलते रहे।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल और बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल को हरचंदपुर स्टेशन पर रोका गया। पंजाब मेल का यहां ठहराव नहीं है, जबकि जनता मेल का निर्धारित ठहराव महज एक मिनट है। दोनों ट्रेनें पहले से करीब 15 मिनट देरी से चल रही थीं। हरचंदपुर में लंबे समय तक रोके जाने से उनकी लेटलतीफी बढ़कर करीब एक घंटे हो गई। बछरावां पहुंचने तक दोनों ट्रेनें एक घंटे से अधिक विलंब से चल रही थीं।
ट्रेनें रुकने पर यात्री कुछ देर तक उनके रवाना होने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक गाड़ियां नहीं चलीं तो कई यात्री नीचे उतर आए। हरचंदपुर स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार ने बताया कि हरचंदपुर-कुंदनगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर काम के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
स्पेशल समेत कई ट्रेनों ने कराया घंटों इंतजार
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई नियमित और स्पेशल ट्रेनें शनिवार को घंटों विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल चार घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस और दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल सवा तीन घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल पौने तीन घंटे और ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई।
इसी तरह पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस सवा घंटे, टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 45 मिनट और प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस व शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंचीं। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेनें पहले से विलंब से चल रही थीं, जिसके कारण वे देरी से पहुंचीं।