फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two special trains going to Varanasi are delayed by several hours

Raebareli News: वाराणसी जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनें कई घंटे लेट

Sat, 03 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 03 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two special trains going to Varanasi are delayed by several hours
रायबरेली में शुक्रवार को स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।  -संवाद
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें शुक्रवार को विलंब से आईं जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। वाराणसी जाने वाली दो समर स्पेशल ट्रेनें बहुत ज्यादा देर से पहुंचीं। इनमें मुंबई से आने वाली समर स्पेशल चार घंटे तो दिल्ली से आने वाली समर स्पेशल छह घंटे लेट रही।
विज्ञापन


चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा घंटे देर से आई। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर एक-एक घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आई। बृहस्पतिवार देर रात वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण विलंब से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed