फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two ruffians who came to take the chain ran away by luring the bullion trader

चेन लेने पहुंचे दो टप्पेबाज सराफा व्यापारी को चूना लगाकर भागे

Tue, 25 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two ruffians who came to take the chain ran away by luring the bullion trader
लालगंज (रायबरेली)। बरदहाई मोड़ स्थित सराफा दुकान से सोमवार को दो टप्पेबाज व्यापारी से सोने की दो चेन लेकर भाग गए। पता चलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन

पीड़ित सराफा व्यापारी शरद कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी दुकान पर दो अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बन कर आए और उससे सोने का सामान दिखाने को कहा। दुकानदार दोनों व्यक्तियों को सामान दिखाने लगा।
विज्ञापन

खरीदारी के दौरान दोनों ने उलझाए रखा। बाद में सामान पसंद न आने के बात कहकर दोनों दुकान से निकल गए। जब वह जेवरातों को उठाकर रखने लगा तो उसे दिखाए गए गहनों में से 16 ग्राम वजन की दो सोने की चेन नदारद मिलीं। दुकानदार ने बताया कि तत्काल दोनों को पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दोनों वहां से लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये पड़ताल की। बताया कि मामले में व्यवसायी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed