फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two parties clashed for property, nine people injured in firing

Raebareli News: प्रापर्टी के लिए दो पक्ष भिड़े, फायरिंग में नौ लोग घायल

Mon, 18 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 18 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed for property, nine people injured in firing
हरचंदपुर कस्बे में इसी जगह पर शुक्रवार को रुपयों के लेनदेन में हुई थी फायरिंग।
रायबरेली। हरचंदपुर कस्बे में शुक्रवार को रुपये के लेनदेन में दो पक्ष भिड़ गए। फायरिंग में छर्रे लगने से नौ लोग घायल हो गए। वारदात से कस्बे मेें भगदड़ मच गई। घायलों को सीएचसी हरचंदपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से केस दर्ज करके शनिवार को भाजपा नेता के बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कंडौरा निवासी अशोक और पूरे गुलाब मजरे कंडौरा निवासी सुधीर सिंह प्रापर्टी में व्यावसायिक साझेदार हैं। दोनों ने मिलकर हरचंदपुर कस्बे में मार्केट बनवाई थी, जिसमें पांच दुकानें हैं। दोनों पक्षों के बीच तीन माह से रुपये के लेनदेन को लेकर तनातनी चल रही थी। पुलिस के पास भी मामला पहुंचा था। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को अशोक अपने कुछ साथियों के साथ सुधीर के घर पहुंचे और वहां रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत करने लगे। बातचीत नहीं बन पाई। अशोक ने सुधीर से कहा कि वह हरचंदपुर कस्बे में बनी मार्केट में ताला लगाने जा रहा है। इसके बाद अशोक अपने साथियों के साथ मार्केट पहुंचा और दुकानों में ताला लगा दिया। इसी बीच सुधीर और उनके साथी मौके पर पहुंचे और दुकानों में लगे तालों को खोले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान दोनों पक्षों में वाद-विवाद के साथ मारपीट हुई। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की। फायरिंग में अशोक सिंह, उनके भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, आनंद, मयंक, ग्राम कंडौरा प्रधान मोहम्मद इजहार, सोनू, राजेंद्र कुमार और आशुतोष गोली के छर्रे लगने से लहूलुहान हो गए।

थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले में पूरे गुलाब सिंह गांव निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र भंडारी के बेटे सुधीर सिंह और प्रशांत सिंह उर्फ भोले को गिरफ्तार किया गया है।



12 बोर के तमंचे से की गई फायरिंग : एएसपी
एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई है। एक पक्ष ने दुकानों पर ताला लगा दिया था तो दूसरे पक्ष ने ताला खोलने का प्रयास किया। 12 बोर के तमंचे से फायरिंग की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed