फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two killed including a retired soldier in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में रिटायर्ड फौजी समेत दो की मौत

Wed, 28 Oct 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two killed including a retired soldier in road accidents
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र और शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में रिटायर्ड फौजी समेत दो लोगों की मौत हो गई। सरेनी थाना क्षेत्र के कुशलखेड़ा मजरे प्रेम चक गांव का रहने वाला रिटायर्ड फौजी शिव कुमार यादव (51) पुत्र रामचरन यादव मंगलवार देर शाम सरेनी बाजार से घर जा रहा था।
विज्ञापन

धुरेमऊ गांव स्थित ब्राइट कॅरिअर पब्लिक स्कूल के सामने अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामराज कुशवाहा ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार रवेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में अहोरवा भवानी-राजाफत्तेपुर मार्ग पर भैरों बाबा मंदिर के पास रामगंज गांव निवासी राजकुमार मिश्र व शिवाकांत मिश्रा की बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिवाकांत मिश्रा (32) पुत्र शिवराज मिश्र को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार मिश्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed